{"_id":"efd616425a72ddd0f73e08a210eb6cdd","slug":"woman-killed-for-the-sake-of-dowry-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर महिला को मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया माफी गांव के मजरा पांडेय पुरवा में दहेज में सोने की अंगूठी और चेन नहीं मिली तो ससुरालीजनों ने महिला को खाने में जहर देकर मार डाला। इस मामले में धानेपुर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बलरामपुर जनपद के रेहरा थाना क्षेत्र के बहेरे कुआं गांव की रहने वाली छोटका देवी पत्नी मोतीलाल ने धानेपुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी पांच साल पहले धानेपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव के पांडेय पुरवा निवासी एक युवक के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग करने लगे। इसके लिए वे पूजा को अक्सर मारापीटा करते थे।
छोटका देवी के मुताबिक पूजा जब मायके आती थी तो उत्पीड़न के बारे में बताया करती थी, लेकिन उसे समझाकर ससुराल भेज दिया जाता था।
छोटका देवी ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने 21 अक्तूबर को पूजा को खाने में जहर मिलाकर दे दिया।
हालत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। छोटका देवी ने धानेपुर थाने में शनिवार को पूजा के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की मौत होने की जानकारी मिली है, मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।