फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed for the sake of dowry

दहेज की खातिर महिला को मार डाला

Thu, 03 Sep 2015 10:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
दहेज में एक लाख रुपये, बाइक व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी। महिला की मां ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी ने कोतवाल मनकापुर को मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
मोतीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा गांव के मजरा जमुनहवा की रहने वाली कुसमा पत्नी रामकृपाल ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी किरन की शादी चार साल पहले मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर गांव के मजरा बड़की खेसरी के रहने वाले एक युवक से की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये, बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसी बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इसके बाद भी किरन को ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमा का आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये, बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं हुई तो एक सितंबर की देर रात पति, ससुर व देवर ने मिलकर उसकी बेटी को मार डाला। कुसमा ने बताया कि बेटी के ससुराल के गांव वालों से किरन की हत्या की उसे फोन पर जानकारी मिली।

जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो किरन का शव घर के बाहर जमीन पर पड़ा था और ससुराल वाले शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे। कुसमा ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।


एएसपी आरके सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। करनैलगंज कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर गांव के मजरा बड़की खेसरी के रहने वाले क्षमाराम ने बताया कि उसकी बहू किरन को छह माह का गर्भ था। इसी बीच वह एनेमिक हो गई थी। एक सितंबर को देर रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। क्षमाराम ने मनकापुर कोतवाली में बहू की मौत की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed