{"_id":"1ff412d666fb9d37bf442d0915a7e530","slug":"woman-killed-denied-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के महादेव जमुनी गांव निवासी एक विवाहिता का शव रविवार को गांव के बाहर नहर के किनारे गड्ढे में पाया गया। वह शनिवार सुबह नौ बजे से लापता थी।
मृतका के चाचा का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी भतीजी को दहेज के लिए मार डाला है। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि महादेव जमुनी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की पत्नी देवी (28) का शव सुबह गांव के बाहर निर्माणाधीन सरजू कैनाल के किनारे पानी भरे गड्ढे में पाया गया। देवी का मायका ग्राम पंचायत भंगहा कला के मजरा सांवल बनवारी में है।
विज्ञापन
मृतका के चाचा चिनके तिवारी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि देवी का पति दुर्गा प्रसाद, ससुर संकटा प्रसाद तथा सास निर्मला दहेज की मांग करते थे। दहेज न मिलने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चिनके की तहरीर पर पति, ससुर तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृतका की मौत के कारणों का पता चल जाएगा।