फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman hung from the noose after murder

महिला को मारकर फंदे से लटकाया

Thu, 16 Jul 2015 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
बभनान के संगवा गांव में बुधवार की देर शाम ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर के एक कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची महिला की मां ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने थाना छपिया में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के खम्हरिया गांव की रहने वाली इंद्रावती पत्नी राम चरित्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी काजल (24) की शादी गोंडा जनपद के थाना छपिया क्षेत्र के संगवा गांव के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले काजल को प्रताड़ित करने लगे। उसे पति व ससुराल के अन्य सदस्य अक्सर मारापीटा करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग काजल मायके आने पर आपबीती बताती थी। मगर उसे समझाकर ससुराल भेज दिया जाता था। इंद्रावती का आरोप है कि ससुराल वालों ने काजल की बुधवार को गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दुपट्टे से घर के एक कमरे में छत के हुक से लटका दिया। काजल के ससुराल के गांव वालों से मिली सूचना के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंची तो उसका शव छत के हुक से लटकता मिला। इंद्रावती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में इंद्रावती ने थाना छपिया में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed