{"_id":"0dea5dee3a133f1660b53650a991f131","slug":"woman-burnt-alive-for-dowry-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने महिला का भाई खोड़ारे थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष सुलह करने का दबाव बनाते रहे, मगर केस दर्ज नहीं किया।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बस्ती डोमा गांव के रहने वाले सूर्यभान सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन इंद्रावती सिंह की शादी बीती 27 मई को थाना क्षेत्र के ही खरहीभारी गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। सूर्यभान के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे।
इसके लिए ससुराल वाले इंद्रावती को प्रताड़ित किया करते थे। सूर्यभान ने बताया कि वह बहन का हाल जानने के लिए उसकी ससुराल गया तो बहन ने आप बीती सुनाई। दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने इंद्रावती को नौ अगस्त को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
सूर्यभान ने बताया कि सूचना के बाद वह बहन की ससुराल पहुंचा और उसे सीएचसी ले गया। इसके बाद वहां से जिला अस्पताल बस्ती ले गया। बस्ती से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय इंद्रावती की रास्ते में मौत हो गई।
सूर्यभान ने खोड़ारे थाने में पति, ससुर व ननद के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सूर्यभान का आरोप है कि थानाध्यक्ष खोड़ारे इंद्रावती के ससुराल वालों से तीन लाख रुपये दिलवाने का लालच देकर उस पर सुलह करने का दबाव बनाते रहे।
थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि सूर्यभान का आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि सूर्यभान को बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।