{"_id":"597632be4f1c1ba4738b4873","slug":"woman-arrested-for-burning-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को जलाने वाली सौतेली मां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को जलाने वाली सौतेली मां गिरफ्तार
amar ujala
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव में बेटी को मोमबत्ती से जलाकर प्रताड़ित करने वाली सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिनों हुई इस घटना का शासन ने भी संज्ञान लिया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में करा रहा है।
लौकहवा गांव में गत 21 जुलाई को मासूम गुलअफसां (8) को रंजिश के चलते उसकी सौतेली मां यासमीन ने मुंह में कपड़ा ठूसकर मोमबत्ती से जलाकर प्रताड़ित किया था। पीड़िता की बहन तरन्नुम ने गांव में रहने वाली अपनी नानी के पास पहुंचकर गुलअफसा के साथ हुई घटना से अवगत कराया था।
गत 22 जुलाई को गुलअफसा की नानी मेहरुन्निशा ने महराजगंज तराई थाने में तहरीर देकर यासमीन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने यासमीन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बीते दिन एसपी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया था कि पीड़िता का उचित इलाज कराया जाए और दोषी सौतेली मां के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीलेश मिश्र ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की गई है। सौतेली मां की प्रताड़ना से घायल गुलअफसां को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कार्रवाई से पीड़िता की नानी मेहरुन्निशा ने संतोष जाहिर किया है।