{"_id":"596ba64f4f1c1b362c8b459a","slug":"wife-killed-while-not-cooking","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला
amar ujala
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने चारपाई की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगनाघाट निवासी बहरैची अपनी पत्नी दुुखीवती (35) के साथ घर पर रहता था। बताया जाता है कि कुछ साल पहले बहरैची पत्नी दुखवती को झारखंड से लाया था। शनिवार शाम वह घर लौटा तो दुखीवती ने खाना नहीं बनाया था।
इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बहरैची ने आपा खो दिया और पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा और बाद में चारपाई की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। रविवार को गांव के चौकीदार ज्ञान बहादुर ने मामले की सूचना उतरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चौकीदार की ही तहरीर पर आरोपी पति बहरैची के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।