फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP 100 trains crushed four to save cow

गाय को बचाने के चक्कर में यूपी 100 गाड़ी ने चार को कुचला

Sat, 03 Jun 2017 10:28 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 03 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र में गुगौलीकला गांव के पास तेज रफ्तार यूपी 100 की गाड़ी ने गाय को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे चार लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। दो मासूम बच्चियों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यूपी-100 गाड़ी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हरैया ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे यूपी -100 गाड़ी संख्या यूपी 32 डीजी 2480 क्षेत्र से थाने की तरफ आ रही थी। रास्ते में गुगौलीकलां पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गाड़ी के आगे अचानक एक गाय आ गई।
विज्ञापन


गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जबकि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। इसी बीच घर से दो मासूम बच्चियों को शौच कराने जा रही स्थानीय निवासी ऊषा देवी (60) पत्नी अयोध्या प्रसाद बच्चों समेत गाड़ी की चपेट में आ गई। ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में मौजूद उपेंद्र कश्यप भी गाड़ी की चपेट में आ गए। इसमें मीनाक्षी (4) तथा सोनाक्षी (2) भी घायल हो गई। घायल उपेंद्र, मीनाक्षी व सोनाक्षी को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद यूपी 100 का चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतका के पति अयोध्या प्रसाद वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने यूपी 100 गाड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed