फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two passengers duped by fraudsters

जालसाजों ने दो यात्रियों को ठगा

Tue, 24 Nov 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन परिसर के पास मंगलवार देर शाम नकली को असली सोना बताकर जालसाजों ने दो यात्रियों से आठ हजार रुपये ठग लिए। यात्रियों ने जब सोना देखा कि नकली है तो वह शोर मचाने लगे। इस पर लोगों ने भाग रहे ठग को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के महादेव चंदहवा गांव के रहने वाले अलखराम ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना में रहकर रोजी रोजगार करता है।

अलखराम के मुताबिक वह मंगलवार को अपने रिश्तेदार लक्ष्मण के साथ लुधियाना से ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल परिसर के बाहर निकल रहा था।

तभी दो युवक उसके पास आए और सोना खरीदने की बात कहते हुए एक सोने की गुल्ली निकाल कर उसे दिखाई। अलखराम ने बताया कि अंधेरे में वह ठीक से देख नहीं पाया और उसे सोना समझकर आठ हजार रुपये में ले लिया।
विज्ञापन


इसी बीच जब उसने पोल लाइट के नीचे पहुंचकर देखा तो वह असली नहीं, बल्कि नकली सोना था। अलखराम ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो नकली सोना देने वाले दोनों युवक भागने लगे, मगर आसपास के लोग दौड़े और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed