{"_id":"43b9c73d0dd9e33289098bc93975e668","slug":"two-killed-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो लोगों की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंझरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज निवासी कमलेश्वर दत्त तिवारी उर्फ दद्दन (43) लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार था।
वह रविवार को दोपहर बाद कार से अपने साथी गिरधारी के साथ आर्यनगर गया था। वहां से देर शाम वापस लौट रहा था। जब वह दोनों मिश्रौलिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
जहां से दद्दन की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि गिरधारी का इलाज चल रहा है। उधर, बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अघरन सरहदी गांव के रहने वाले आदित्य प्रसाद की पत्नी शारदा देवी (65) सोमवार सुबह गांव के पास सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन
तभी बहराइच की ओर से आ रही बोलेरो ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परसपुर थाना क्षेत्र के टेंगनहा गांव का रहने वाला गुरुप्रसाद (60) रविवार देर शाम साइकिल से सब्जी खरीदने शाहपुर आया था।
यहां बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव के रहने वाले छुरई (60) सोमवार शाम साइकिल से मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। उसे गांव के पास ही बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।