फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   three statues stolen from the Ram-Janaki temple

राम-जानकी मंदिर से तीन मूर्तियां चोरी

Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
three statues stolen from the Ram-Janaki temple
राम जानकी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के नगवा मझारी गांव स्थित राम-जानकी मंदिर की खिड़की तोड़कर गुरुवार की रात चोर  अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी की मूर्तियां उठा ले गए। मंदिर के महंत के मुताबिक तीनों मूर्तियां पांच-पांच किलोग्राम की थीं। इसी मंदिर से बीती 27 मार्च को सीता जी की मूर्ति चोरी हो चुकी है। महंत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राम-जानकी मंदिर नगवा मझारी के महंत मुनेश्वर दास ने बताया कि गुरुवार की रात वह मंदिर में ताला बंद कर बाहर सो रहे थे। इसी बीच देर रात मंदिर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने मंदिर में रखी भगवान राम, लक्ष्मण तथा हनुमान जी की मूर्ति पार कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सोकर उठने के बाद महंत ने जब मंदिर का दरवाजा खोला तो देखा कि तीनों मूर्तियां गायब हैं और पीछे की खिड़की टूटी हुई है। महंत ने मामले की सूचना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामचंद्र गुप्ता व अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि मंदिर से बीती 27 मार्च को माता सीता की मूर्ति चोरी हो चुकी है। पुलिस ने मामले में हीलाहवाली करते हुए करीब एक माह बाद सीता जी की मूर्ति की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और आज तक इस मामले में खाली हाथ है।

रामचंद्र का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही मंदिर से गुरुवार की रात तीन और मूर्तियां चोरी हुई हैं। महंत ने बताया कि वर्ष 1961 में उन्होंने मंदिर के लिए अष्टधातु की चारों मूर्तियां खरीदी थीं। प्रत्येक मूर्ति का वजन पांच किलोग्राम था।


वर्तमान समय में इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। महंत ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल आरके सिंह यादव ने बताया कि महंत की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मूर्ति चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed