{"_id":"6d0ae15d4dd7f542f2a2c27cf3c10973","slug":"three-people-beaten-in-the-electoral-rivalry-with-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में तीन लोगों को लाठियों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में तीन लोगों को लाठियों से पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर शाम दुल्हापुर गांव के मजरा कोइरीपुर में दबंगों ने प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव के मजरा कोइरीपुर निवासी झिनकन उर्फ रामसुंदर ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने गांव के प्रत्याशी का साथ दिया था, जबकि गांव के परशुराम दूसरे गांव के प्रत्याशी के पाले में था।
इसी को लेकर परशुराम उससे नाराज था। झिनकन ने बताया कि रविवार को वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। देर शाम करीब सात बजे परशुराम अपने भाई विक्रम के साथ उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी व बेटे को लाठियों से पीटने लगा।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर जब झिनकन घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी लाठियों से पीटा। इस मारपीट में झिनकन, उसकी पत्नी नीलम व बेटा दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में झिनकन ने परशुराम व विक्रम के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।