फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three brothers committed gangrape with teenager

किशोरी के साथ तीन सगे भाइयों ने किया गैंगरेप

Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
 देर रात खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन सगे भाइयों ने गैंगरेप कर डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामला दो संप्रदायों के बीच होने से गांव में तनाव व्याप्त है। 
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर थाने में दी गई तहरीर में इसी थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने कहा है कि गत सोमवार की रात वह गांव के बाहर खेत की तरफ नित्यकर्म के लिए गई थी। पीड़िता का आरोप है कि खेत में पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही सगे भाई सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह तथा समीउल्लाह ने किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी का आरोप है कि आरोपियों ने पहले छेड़खानी की और बाद में रेप किया।
विज्ञापन


आरोपियों के डर से पीड़िता गन्ने के खेत में ही छिपी बैठी रही। मंगलवार की सुबह पीड़िता छिपते-छिपते घर पहुंची तथा परिवारीजनों को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सगे भाई सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह व समीउल्लाह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्त के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed