{"_id":"5c2986bb7008e0ff23efaed86c75e0c8","slug":"the-woman-attempted-rape-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले घर में घुसकर एक युवक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली करनैलगंज गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और फटकार कर भगा दिया। महिला ने डीआईजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।
डीआईजी के आदेश पर गुरुवार को कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहे वाली महिला ने बताया कि उसका पति गैर जनपद में नौकरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है।
महिला का आरोप है कि 10 मई 15 की रात एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर गांव के लोग निकले तो वह धमकी देता हुआ भाग निकला। महिला का आरोप है कि जब वह आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली करनैलगंज पहुंची तो कोतवाली में मौजूद एक दरोगा ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
महिला ने मंगलवार को डीआईजी जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। डीआईजी के आदेश पर गुरुवार को कोतवाली करनैलगंज में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली करनैलगंज के एसएसआई विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला उनसे नहीं मिली थी और न ही कोई तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।