पेड़ से लटकता मिला सफाई कर्मचारी का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक थाना क्षेत्र में एकडंगा गांव के विशुही नदी पर बने रेलवे पुल के पास बाग में सोमवार की सुबह विद्यालय के एक सफाई कर्मचारी का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा खरगूपुरा के चिकवा बधिया मोहल्ले के रहने वाले संतराम का बेटा नानबाबू (31) इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार सुबह एकडंगा गांव के विशुही नदी पर बने रेलवे पुल के पास बाग में उसका शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। मामले की जानकारी पाकर तमाम लोग मौके पर जुट गए। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष इटियाथोक इंतखाब खां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।