फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The plunder case of soldier and eight unidentified

सिपाही व आठ अज्ञात पर लूट का केस

Mon, 06 Jul 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में तीन माह पहले हुई लूट की घटना में एससी-एसटी आयोग का चाबुक पड़ने के बाद पुलिस ने बीते दिन आरोपी सिपाही देवेंद्र यादव व आठ अज्ञात वर्दीधारी लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला ने धानेपुर थाने में तैनात एक सिपाही पर लूट में शामिल होने व उसे थाने में पहचान लेने के बाद उसके खिलाफ  केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने अनुसूचित जाति आयोग में गुहार लगाई। इस पर आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह जुलाई को थानाध्यक्ष को तलब किया था। धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव में बीती 13 अप्रैल की रात पुलिस की वर्दी में आए करीब 10 बदमाशों ने प्रमोद कुमार के घर पर लूटपाट की थी। घटना के समय प्रमोद की पत्नी रंजना अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी।
विज्ञापन


रंजना के मुताबिक पुलिस वर्दी में आए लुटेरे उसके घर से 35 हजार रुपये समेत करीब एक लाख के जेवर लूट ले गए थे। रंजना जब दूसरे दिन सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धानेपुर थाने पर पहुंची तो वहां मौजूद सिपाही देवेंद्र यादव को पहचान लेने का दावा करते हुए उसने सिपाही पर लूट में शामिल होने का आरोप लगाया। सिपाही का नाम आने के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर रंजना ने एससी-एसटी आयोग की शरण ली। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ जून को थानाध्यक्ष को आयोग में तलब किया। आयोग की चेतावनी के बाद कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी सिपाही को 12 जून को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।


इस मामले में आयोग ने एक बार फिर छह जुलाई को थानाध्यक्ष धानेपुर को रिपोर्ट के साथ आयोग में पेश होने का निर्देश दिया। आयोग के कडे़ रुख के बाद धानेपुर पुलिस ने रविवार को आरोपी सिपाही देवेंद्र यादव व आठ अज्ञात वर्दीधारियों के खिलाफ  घर में घुसकर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रंजना की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed