फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The killing of women for dowry

दहेज के लिए महिला की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 11:33 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर के नई बाजार में मंगलवार को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को तुलसीपुर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि नई बाजार निवासी गणेश मिश्रा की पत्नी अंजू मिश्रा (24) की बुरी तरह जलने के कारण जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


तुलसीपुर पहुंचे मृतका के पिता गोंडा नगर निवासी भृगुनाथ ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अंजू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व तुलसीपुर नई बाजार निवासी गणेश मिश्रा से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजन हमेशा अंजू को दहेज में पैसों के लिए परेशान करते थे। यह बात कई बार अंजू ने मायके वालों से बताई थी। भृगुनाथ के मुताबिक ससुरालीजनों ने अंजू की दहेज के लिए जलाकर हत्या की है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि भृगुनाथ की तहरीर पर पति गणेश मिश्रा, ससुर उमाशंकर मिश्रा, ननद बड़की गुड़िया तथा सास नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed