{"_id":"5946b9284f1c1b12698b45fe","slug":"the-girl-s-strangled-assassination-the-possibility-of-a-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका
amar ujala
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में उतरौला रोड पर सोनी कपूर गांव के पास एक युवती की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। युवती से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोनी कपूर गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या करके शव गांव के बाहर घनी झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे तो शव देखकर थाने में खबर दी। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। कुछ ही देर में एएसपी हृदयेश कुमार, सीओ सदर भरत यादव व नगर कोतवाल सुनील कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
युवती के गले व मुंह पर चोट के निशान थे। जिसके चलते ग्रामीणों ने युवती की हत्या के पहले उसके साथ दुराचार की आशंका जताई है। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया लेकिन न तो युवती की शिनाख्त हो सकी और न ही कोई सुराग हाथ लगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल सुनील कुमार राय ने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
गोंडा। सोनी कपूर गांव में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस की नजर आसपास के गांवोें के रंगीन मिजाज युवकों पर टिकी है। स्थानीय लोग युवती के साथ रेप की आशंका जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि युवती को कहीं दूर से यहां लाकर दुराचार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस के शक की सुई इलाके के दागी छवि वाले युवकों पर टिक गई है। सीओ सदर भरत यादव का कहना है कि, युवती की शिनाख्त कराकर छानबीन की जाएगी। हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।