{"_id":"115f82194d0eace71cb0a9e727c59fe1","slug":"the-girl-s-body-was-found-hanging-from-the-ceiling-hook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के हुक से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के हुक से लटकता मिला महिला का शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
थाना इटियाथोक क्षेत्र के लखनीपुर गांव के मजरे मकदूम पुरवा के रहने वाले रिजवान अहमद की पत्नी फिरोजजहां (20) का शव उसके घर के एक कमरे में शनिवार की देर रात छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया है। रविवार की सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई।
जवाब न मिलने पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाकर शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब खां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।