{"_id":"593ec72c1126f4400d8b4a76","slug":"the-drunken-constable-beat-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने दरोगा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने दरोगा को पीटा
amar ujala
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत एक सिपाही ने खोंडारे थाने में तैनात दरोगा इंद्रजीत यादव को पीट दिया। दरोगा ने बताया कि वह सोमवार को सरकारी काम से बभनान गए थे। वहां मरवटिया बभनान बाजार के टैक्सी स्टैंड पर नशे में धुत एक सिपाही हंगामा कर रहा था।
उन्हें वर्दी में देखकर टेंपो चालकों ने उनसे सिपाही की करतूत बताते हुए उसे हटाने के लिए कहा। जब वह सिपाही के पास पहुंचे और उसे हंगामा करने से रोका तो वह हाथापाई पर उतर आया। दरोगा का कहना है कि नशे में धुत सिपाही ने उन्हें पीट दिया। लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव कर सिपाही को उनसे अलग किया। सिपाही की पहचान रवींद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह बस्ती जिले के गौर थाने में तैनात बताया जाता है। इस संबंध में गौर थाने के एसओ रामकिशुन राना ने बताया कि सिपाही नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वे खुद सिपाही की करतूतों से तंग है।