फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Textile businessman beaten with sticks

को लाठियों से पीटा

Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास शनिवार देर शाम कपड़ा बेच कर घर लौट रहे व्यवसायी को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसे मरणासन्न हालत में फेंक दिया। रविवार की सुबह वह सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल व्यवसायी की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी दिलीप कुमार शर्मा फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। दिलीप के मुताबिक वह शनिवार शाम करीब सात बजे कपड़ा बेचने के बाद धानेपुर बाजार से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह गांव के पास पहुंचा, तभी रास्ते में बैठे गांव के ही तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। दिलीप का कहना है कि तीनों लोगों ने लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। इससे उसका सिर फट गया और हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। वह रात भर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिवारीजनों ने उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो ठेले पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां होश आने पर उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।


यहां उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां दिलीप का इलाज चल रहा है। इस मामले में दिलीप ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed