फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager's killed after rape

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या

Sun, 07 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 07 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager's killed after rape
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कटराबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम घर से पशुओं के लिए घास काटने निकली एक किशोरी को दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


देर रात तक जांच के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के जरिये आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ की तो दोनों ने दुष्कर्म व हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने कटराबाजार थाने में दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया लड़की शनिवार की शाम अपने घर से पशुओं के लिए घास काटने पास स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में गई थी। घास काटते समय वहां पहुंचे गांव के ही रहने वाले नीरज व मोहित ने उसे दबोच लिया और विद्यालय के बरामदे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश करते हुए विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय परिसर में घास व हंसिया पड़ा मिला। खोजबीन के दौरान ही उसका शव पास के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ता नीरज और मोहित के घर पहुंचा। इस पर पुलिस ने नीरज व मोहित को उठा लिया।


दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने दुष्कर्म व हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोेनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना कटरा बाजार में नीरज व मोहित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed