{"_id":"68fd146712f891840993b5a99ab0434d","slug":"teenager-killed-in-bike-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से किशोर की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बेतवा गांव निवासी अमीर खान (17) साइकिल से कुनगइयां बाजार सामान खरीदने जा रहा था। सामने तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने साइकिल सवार अमीर खान को टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिवारीजनों ने बस्ती जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
यह घटना बेतवा व गोरया गांव के बीच घटी। इस मामले में मृतक की मां अमीरुनिशा की तहरीर पर गांव के ही राम मिलन के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर घटना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।