फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Skunk stripe khaki usurped pickup

खाकी वर्दीधारी बदमाश ले उड़े पिकअप

Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Skunk stripe khaki usurped pickup
खाकी वर्दीधारी बदमाश ले उड़े पिकअप - फोटो : अमर उजाला
मछली बेचकर मंगलवार रात पिकअप गाड़ी से लौट रहे चालक को पुलिस की वर्दी पहने दो बदमाशों ने रोक लिया और चेकिंग के नाम पर पिकअप व उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर के तुरंतपुर मोहल्ला निवासी देवेंद्र सहाय श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे वह मछली बेचकर अपनी पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में सेखुनियाकला गांव के पास पुलिस की वर्दी पहने दो युवकों ने उन्हें रोका और चेकिंग की बात कही।
विज्ञापन


देवेंद्र के मुताबिक दोनों लोग उसका मोबाइल फोन व पिकअप गाड़ी लेकर तुलसीपुर थाने जाने की बात कहकर चल दिए। इन लोगों ने देवेंद्र से थाने आने को कहा। मगर देवेंद्र जब थाने पर पहुंचे तो उन्हें न तो वो दोनों पुलिसकर्मी मिले और न ही उनकी गाड़ी वहां मिली। इस पर देवेंद्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अंगद राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed