फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shuttle shops, exhibitors protesting against beating

पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बन्द रखीं दुकानें, प्रदर्शन

Sat, 09 Sep 2017 09:54 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 09 Sep 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिक्के के लेन-देन को लेकर शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की एक दुकानदार से हुई मारपीट से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को पूरे नगर को बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तरबगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया, जब जाकर व्यापारी माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ।  

दुकानदारों का आरोप है कि ठठिया गांव के निवासी राहुल ने मुहल्ला मुट्ठीगंज के खोवामंडी के बगल स्थित अमित के परचून की दुकान से गुटका लिया था। उसने दुकानदार को पचास रुपये दिया दुकानदार ने राहुल को कुछ सिक्के जब वापस किए तो राहुल ने सिक्का लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन


 इसी बात को लेकर दुकानदार अमित व राहुल में कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई। लोगों ने इस बात की जानकारी डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इस मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ थाने मे मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की घटना से कस्बे में तनाव का माहौल हो गया। मारपीट से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को दुकाने बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची सीओ तरबगंज ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझा बुझाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का व्यापारियों को आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारी माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ।


व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। सीओ तरबगंज ब्रह्मा सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। प्रदर्शन के दौरान रमेश चौहान, टिंकर बाबा, रघुबीर गुप्ता, दुर्गेश सोनी, शिवा गुप्ता उर्फ कल्लू, दिलीप चौधरी, बिट्टू लोहिया, दिनेश लोहिया, सोनू टिल्लर, लालजी समेत काफी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed