फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   secretary stranded to recover the amount of toilets

प्रसाधन कक्ष की राशि वसूलने पर फंसे सेक्रेटरी

Wed, 23 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड मुजेहना के समग्र ग्राम अचलपुर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसका खुलासा बुधवार को एसडीएम अवनीश कुमार व तहसीलदार रामसजन मौर्या की समीक्षा के दौरान हुआ। वर्ष 2012-13 में समग्र गांव घोषित किये जाने के बाद भी सरकारी योजनाओं का लाभ यहां के पात्र लोगों तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अचलपुर में लगायी गयी अधिकारियों की चौपाल में उपजिलाधिकारी ने वृद्धा, विधवा, निशक्त व समाजवादी पेंशन, पेयजल योजना, निशुल्क बोरिंग योजना, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह, लोहिया व इंदिरा आवास, विद्युतीकरण समेत अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीण छेदीलाल ने बताया कि खलिहान व चकमार्गों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


इस पर उपजिलाधिकारी ने गांव के लेखपाल योगेंद्र बहादुर सिंह को फटकार लगाते हुए तत्काल जमीन की पैमाइश कर कब्जा हटवाने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए आवंटित किये गये तालाब पर पट्टाधारक ने गेहूं की फसल बो रखी है। गांव की प्रेमा व ज्योति नरायन ने बताया कि कोटेदार ने चार महीने से राशन व मिट्टी के तेल का वितरण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने वितरण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये। यहां सबसे खराब स्थिति  प्रसाधन कक्षों की है। स्वच्छता अभियान के तहत यहां कुल 73 लोगों को प्रसाधन कक्ष बनाने के लिए धन का आवंटन किया गया था। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 4600 रुपये की किश्त भेजी गयी थी।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण सुग्रीव, शिवकुमार, रामकुमार, राजितराम, अनिल कुमार महेश कुमार आदि ने बताया कि गांव के तत्कालीन सेक्रेटरी रमेश कुमार व रोजगार सेवक हेमंत कुमार ने लाभार्थियों से प्रसाधन कक्ष बनवाने के नाम पर पैसा वसूल लिया लेकिन निर्माण नहीं कराया।

चौपाल में तलब किये गये रोजगार सेवक ने पैसा वसूले जाने की बात को स्वीकार करते हुए एसडीएम को बताया कि सेक्रेटरी व प्रधान के कहने पर उसने पैसे की वसूली की थी और वसूली गयी पूरी रकम सेक्रेटरी व प्रधान के कहने पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी एक ठेकेदार को दिया था लेकिन ठेकेदार ने प्रसाधन कक्ष का निर्माण नहीं कराया और पैसा लेकर भा गया। इस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को सेक्रेटरी व रोजगार सेवक को तलब कर प्रसाधन कक्ष का निर्माण कराये जाने का निर्देश दिया।


एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र प्रसाधन कक्ष का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो सेक्रेटरी व रोजगार सेवक से सरकारी धन की रिकवरी करते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षक तिलकराम, लेखपाल अभय कुमार व योगेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed