{"_id":"f9dd1436ab3e6904a8291e70de4ef5ed","slug":"roadways-bus-broke-the-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस का शीशा तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज बाजार में मंगलवार देर शाम एक विक्षिप्त युवक ने पत्थर मारकर एक रोडवेज बस का शीशा तोड़ दिया। रोडवेज चालक ने सवारियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम को गोंडा डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर उतरौला से गोंडा जा रही थी। बस चालक ओम प्रकाश मिश्रा के मुताबिक वह बाबागंज बाजार में सवारी बैठाने के लिए रुका था।
विज्ञापन
तभी एक विक्षिप्त युवक बस के पास पहुंचा और पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक विक्षिप्त था इसलिए चालक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज करायी है।
विज्ञापन