फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   refuse to marry the teenager killed

शादी से इन्कार करने पर किशोरी को मार डाला

Fri, 19 Jun 2015 10:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों द्वारा शादी का प्रस्ताव न मानने पर सिरफिरे आशिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुलसीपुर थाने में शुक्रवार को दी तहरीर में नगर के बैरागीपुरवा मोहल्ला नई बस्ती बाजार निवासी मुस्तकीम ने कहा है कि वह अपने परिवारीजनों के साथ किराये के मकान में रहता है। मुस्तकीम का कहना है कि मुड़िला गांव निवासी अच्छू मिस्त्री पुत्र ननके मास्टर मेरी पुत्र नेहा (16) को लगातार मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते थे। नेहा पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर परेशान रहती थी। मुस्तकीम का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन रमजान की सहरी खाने के लिए जगे तो देखा कि नेहा घर के पीछे मरी पड़ी है। मुस्तकीम का यह भी आरोप है कि अच्छू लगातार नेहा से शादी करने का दबाव बनाता था। परिवारीजनों तथा नेहा को अच्छू का प्रस्ताव स्वीकार नहीं था। मुस्तकीम का यह भी कहना है कि अच्छू मेरी अन्य लड़कियों को भी मोबाइल से धमकी देता था। कहा कि नेहा की हत्या में अच्छू के दोस्त पुरवा निवासी शहजाद तथा इटवा चौराहा निवासी बबलू भी शामिल है। नेहा के गले पर चोट का काला निशान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नेहा की हत्या गला दबाकर की गई है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर राकेश यादव ने बताया कि मुस्तकीम ने तहरीर में अच्छू, शहजाद व बबलू पर नेहा की हत्या करने का संदेह जताया है। तहरीर के आधार पर अच्छू, शहजाद व बबलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की छानबीन तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed