फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   railway Clerk and Supervisor Suspended

यात्री से ठगी में आरक्षण लिपिक व सुपरवाइजर निलंबित

Sat, 03 Jun 2017 10:30 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 03 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मसकनवा निवासी एक यात्री को वेटिंग टिकट के लिए बार-बार दौड़ाने व उससे 1300 रुपये ठगी के मामले में सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने आरक्षण लिपिक के साथ सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही यात्री से वसूले गए 1300 रुपये भी शनिवार को उसे वापस कराए गए।

कालेगांव मसकनवा के रहने वाले मो.इम्तियाज ने अपने भाई साहेआलम के लिए तत्काल में मुंबई के लिए लखनऊ से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का टिकट बुक कराया था। टिकट को कंफर्म कराने के लिए मो. इम्तियाज मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक श्याम मनोहर सिंह व आरक्षण लिपिक एपी सिंह से मिला।
विज्ञापन


जिन्होंने मो.इम्तियाज से टिकट कंफर्म कराने के लिए 4 हजार रुपए मांगे। इसपर उसने 3000 रुपये उन्हें दे दिए। पैसे लेने के बाद दोनों लोगों ने उसे आश्वासन दिया कि उसका टिकट कंफर्म हो जाएगा। ट्रेन से मुंबई जाने के लिए वह लखनऊ पहुंचा ही था कि उसे पता चला कि उसका टिकट अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर उसने दोनों लोगों को कई बार फोन भी मिलाया। लेकिन फोन नहीं उठा।  बताते हैं कि मो.इम्तियाज ने लखनऊ रेलवे स्टेशन स्थिति अमानत घर में अपना सामान रखा और भागकर गोंडा आया। जहां उसने दोनों लोगों से बात की और बकाया पैसा मांगा।

इसपर दोनों ने उसे 1700 रुपये तो वापस कर दिए और कहा कि 1300 रुपये उनके पास हैं। जिसमें वह उसका टिकट कंफर्म करा देंगे। लेकिन इसके बाद भी ऐसा नहीं हुआ। इस बीच आरपीएफ को मामले की भनक लग गई और वह मो.इम्तियाज से पूछताछ करने लगी।  

मो.इम्तियाज से सारी बात पता चलने पर इसकी शिकायत सीनियर डीसीएम से हुई जिसपर उन्होंने इसकी जांच सहायक वाणिज्य प्रबंधक एमपी सिंह को दे दी। प्रथम दृष्टया मामले में दोषी पाए जाने पर एमपी सिंह ने आरक्षण लिपिक व मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया।


वहीं शनिवार को 1300 रुपये भी क्षेत्रीय प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके खां ने यात्री को वापस कराए। हालांकि इस पूरे मामले में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक श्याम मनोहर सिंह का आरोप है कि एक साजिश के तहत उन्हें इसमें फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed