फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police recovered white gold statues

पुलिस ने बरामद की सफेद सोने की मूर्तियां

Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police recovered white gold statues
तुलसीपुर नगर से सटे नकटी पहाड़ी नाले के निकट एसएसबी व पुलिस ने सफेद सोने की गणेश तथा जीसस की मूर्ति बरामद की। मूर्ति की बाजार में कुल कीमत 14 लाख 76 हजार रुपये बताई जा रही है। मूर्तियों को नकटी नाले पर कौन लाया था, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मूर्तियां लावारिस हालत में बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार ने बताया कि उप सेनानायक जनार्दन मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात मूर्ति चोरों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान में तुलसीपुर थाने की पुलिस का भी सहयोग लिया गया। तुलसीपुर नगर के निकट बह रहे नकटी पहाड़ी नाले के पास से दो मूर्तियां बरामद की गईं। रात का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद मूर्तियों में 597 ग्राम की भगवान गणेश की तथा 52 ग्राम की मूर्ति जीसस की है। परीक्षण में यह पाया गया कि दोनों मूर्तियां सफेद सोने की हैं और बाजार में इनकी कीमत 14 लाख 76 हजार रुपये है।

थानाध्यक्ष तुलसीपुर श्रीनाथ यादव ने बताया कि मूर्तियों को लावारिस हालत में बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed