फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pikap driver beat up to 86 thousand

पिकप चालक को मारपीट कर लूटे 86 हजार

Tue, 29 Aug 2017 11:25 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 29 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रिफाइंड बेचकर सोमवार रात घर लौट रहे पिकअप चालक को रगडग़ंज पुलिस चौकी के सामने चार लुटेरों ने रोक लिया। लूटेरों ने चालक को मारपीट कर उससे 86 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पिकअप चालक ने थाना तरबगंज में एक लुटेरे को नामजद करते हुए चार लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 
थाना नवाबगंज क्षेत्र के चकशिवरहा गांव के रहने वाले अभय सिंह ने बताया कि वह नवाबगंज-शिवदयालगंज कटरा मार्ग पर नगवा गांव के पास जय मां ट्रेडर्स आयल कंपनी चलाता है। अभय के मुताबिक दुल्लापुर गांव का रहने वाला रमाकांत यादव उसके यहां पिकअप चलाता है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह रमाकांत पिकप पर आयल लादकर करनैलगंज बेचने गया था। वहां से रात दस बजे वह वपास लौट रहा था। करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग पर रगडग़ंज पुलिस चौकी के सामने चार लुटेरों ने धमकाकर उसे रोक लिया। लुटेरों ने रमाकांत को मारपीट कर उससे 86 हजार रुप लूट लिए और भागने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाकांत ने बताया कि इसी बीच एक चौपहिया गाड़ी को पीछे से आता देख लुटेरों में से एक ने आवाज दी लालू भागों गाड़ी आ रही है। रमाकांत के मुताबिक लुटेरों के भागने के बाद जब उसने आस-पास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि लालू मुंजेड़ गांव का रहने वाला है।


लूट की सूचना पर सीओ तरबगंज ब्रम्हा सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। इस मामले में रमाकांत यादव ने थाना तरबगंज में लालू सिंह उर्फ विकास सिंह निवासी मुंजेड़ टेपरा समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed