फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Organically in Goongadei again, 4 indured

गूंगादेई में फिर बवाल, चार घायल

Wed, 14 Oct 2015 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट और दूसरे पक्ष की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव में बीते दिन मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दहशत फैलाने को लेकर यहां लोगों ने फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन


इसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर से भिड़ंत हो गई और जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में एक पक्ष के नवीन कुमार सिंह व सिद्धार्थ सिंह तथा दूसरे पक्ष के हवलदार सिंह व यदुनंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


यदुनंदन का आरोप है कि बुधवार की सुबह विपक्षी संजीव कुमार व नवीन कुमार समेत दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडा व असलहों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया, जिसमें यदुनंदन व हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे पक्ष के योगेंद्र सिंह का आरोप है कि बुधवार की सुबह उनका भतीजा नवीन वह अपने घर पर बैठा था तभी चुनावी रंजिश को लेकर हवलदार सिंह समेत 18 लोग उनके घर पर आ धमके और उनके भतीजे नवीन पर हमला कर दिया। नवीन को बचाने दौड़े सिद्धार्थ सिंह को भी लोगों ने जमकर पीटा, जिसमें दोनों का सिर फट गया।


थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक पक्ष के यदुनंदन की तहरीर पर संजीव कुमार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट तथा दूसरे पक्ष के योगेंद्र की तहरीर पर हवलदार समेत 18 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed