{"_id":"bcf39ec31dcc2b43d0e3af61165613ec","slug":"on-irregularity-seas-the-right-of-gram-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
परसपुर ब्लॉक में अनियमितता की दोषी पाई गईं हरदिहा सपौर की प्रधान दशरथ देई के अधिकारों को जिलाधिकारी ने सीज कर दिया है। डीएम ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। अनियमितता के मामले की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई है। बीएसए एक माह में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
मामला परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदिहा सपौर का है। यहां गत दिनों जिला विकास अधिकारी की जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत में महामाया सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपात्रों का चयन कर लिया गया। इस मामले में प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया गया था लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को लेते हुए बुधवार को ग्राम प्रधार दशरथ देई के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रभावित न हों इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में शामिल शिवकला पत्नी नंदकुमार, असगर अली, लालता विकास कार्यों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन