फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Older brother killed in domestic dispute.

घरेलू विवाद में बड़े भाई को मार डाला

Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला/गाोंडा
अमर उजाला/गाोंडा Updated Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 Older brother killed in domestic dispute.
muder
नरायनपुर ग्रन्ट गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही बडे़ भाई को लोहे की राड से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। इस मामले में पिता ने अपने छोटे बेटे के खिलाफ कोतवाली मनकाुपर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के नारायनपुर ग्रन्ट गांव के रहने वाला जंगबहादुर मौर्या (27) का उसके छोटे भाई रामबहादुर मौर्या से घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों में छोटी-छोटी बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बुधवार की सुबह जंगबहादुर की पत्नी ने घर में गंदा पानी गिरा दिया। इसी को लेकर रामबहादुर की पत्नी से उसका झगड़ा होने लगा। इसी बात को लेकर जंगबहादुर व रामबहादुर में कहासुनी होने लगी। तभी रामबहादुर लोहे की राड निकाल लाया और जंगबहादुर को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह फरार हो गया। जंगबहादुर को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जंगबहादुर के पिता मकरध्वज मौर्या ने कोतवाली मनकापुर में अपने छोटे बेटे रामबहादुर के खिलाफ  तहरीर दी है।

कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed