{"_id":"53de1b40fc5c970fc76725ece52b6066","slug":"nursery-student-beaten-by-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने नर्सरी छात्रा पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने नर्सरी छात्रा पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रतिष्ठित फातिमा कॉलेज में मंगलवार को नर्सरी क्लास की एक छात्रा को शिक्षिका ने फीट से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी खाल उधड़ गई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद रोते हुए बच्ची घर पहुंची और परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी।
छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्रधानाचार्य विंसेंट पिंटो से की तो उन्होंने मामले की जांच के बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। नगर के पटेलनगर मोहल्ला निवासी पांच साल की बच्ची फातिमा कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौटी तो रो रही थी।
वजह पूछने पर उसने बताया कि क्लास में टेस्ट लिया जा रहा था। वह नहीं लिख पाई तो शिक्षिका ने पटरी से उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ व कंधे पर गंभीर चोट आई है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दर्द से कराह रही थी।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य फादर विंसेंट पिंटो से की। इस पर उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। छात्रा के पिता ने कहा कि बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस व अन्य अधिकारियों से की जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य फादर विंसेंट पिंटो ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।