फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother and son shot in land dispute

भूमि विवाद में मां-बेटे को मारी गोली

Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and son shot in land dispute
जिला अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
भूमि विवाद को लेकर सकरौर गांव के मजरा शिवदीन चौबे पुरवा में सोमवार की आधी रात सोते समय पड़ोसी ने मां-बेटे को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के सकरौर गांव के मजरा शिवदीन चौबे पुरवा के रहने वाले रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि उसका पड़ोस के रहने वाले उदय से भूमि का विवाद चल रहा था। रामकृष्ण के मुताबिक सोमवार की रात वह सभी सो रहे थे।
विज्ञापन


तभी आधी रात के बाद डेढ़ बजे उदय अपने साथी कमल के साथ उसके घर पर आ धमका और तमंचे से उसकी मां कृष्णावती (40) पत्नी वीरेंद्र बहादुर तिवारी व भाई शिवप्रसाद उर्फ छोटू (7) को गोली मार दी। रामकृष्ण के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में रामकृष्ण तिवारी ने थाना नवाबगंज में उदय व कमल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed