{"_id":"1add4e5eff24f63259361eacb6fdfaa1","slug":"misconduct-to-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुराचार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को धमकाकर एक युवक साल भर से दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है। एसपी ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
कौड़िया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी का पिता लुधियाना में मजदूरी करता है। यहां उसकी पत्नी व बेटी रहती हैं। पिता के मुताबिक उसकी बेटी से गांव का ही एक युवक धमकाकर एक साल से दुष्कर्म कर रहा था जिससे उसकी वह गर्भवती हो गई।
वह एक माह पहले लुधियाना से घर आया था। 14 अक्तूबर को उसकी बेटी काो प्रसव पीड़ा हुई तब पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक युवक एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
मना करने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देता रहा। किशोरी के पिता के मुताबिक 14 अक्तूबर को उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया।
इसकी जानकारी होने पर उसने बेटी के साथ थाना कौड़िया पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी के पिता ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।
एसपी ने थानाध्यक्ष कौड़िया को मामले की जांचकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।