{"_id":"591497864f1c1b7a04851a4c","slug":"man-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस महिला से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस महिला से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर बच्चे के साथ एक महिला सो रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक पहुंचा और उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में खींच ले गया। वहां उसने दुराचार किया। महिला के परिवार के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। महिला के पति ने थाना छपिया में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय दलित महिला के पति ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि नौ मई को उसकी बहन की शादी थी। दूसरे दिन परिवार के लोग व रिश्तेदार छत पर सो रहे थे। पत्नी मासूम बेटे के साथ घर के बाहर सोने चली गई।
देर रात पड़ोसी जगराम पहुंचा और पत्नी का मुंह दबाकर उसे कमरे में खींच ले गया। वहां उसने पत्नी के साथ दुराचार किया। पति के मुताबिक उसकी बहन पत्नी को तलाशती हुई घर के बाहर पहुंची तो चारपाई पर उसका बेटा मिला पर पत्नी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
बहन घर के अंदर पहुंची तो पत्नी बेहोश मिली। जगराम फौरन भाग निकला। इस मामले में पति ने आरोपी जगराम के खिलाफ थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।