{"_id":"b06f1fffd8b13573e5d479d3249da58a","slug":"losts-its-way-two-deer-killed-by-dogs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटके दो हिरनों को कुत्तों ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता भटके दो हिरनों को कुत्तों ने मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानी की तलाश में शुक्रवार को रास्ता भटक कर दो गांवों में पहुंचे दो हिरनों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। इससे घायल दोनों हिरनों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि बनुआ और सहजौरा लोहांगपुर गांव में शुक्रवार को दो हिरन पानी की तलाश में रास्ता भटककर आ गए। इन पर गांव के कुत्तों की नजर पड़ गई और उन्होंने हिरनों को दौड़ाना शुरू कर दिया।
काफी देर तक इधर-उधर भागने के बाद कुत्तों ने दोनों को एक जगह पर घेर लिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया।
इससे दोनों हिरनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन दरोगा अनिल पांडेय को मामले की सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने दोनों हिरनों का शव कब्जे में लेने के बाद उनका पंचायतनामा भरवाया और दोनों को लेकर एक जगह जमीन में दफन करवा दिया।