{"_id":"cd63cbcfb2637d05d53b34cd963e2f88","slug":"loan-women-cheated-by-bluffing-70-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन का झांसा दे महिला से ठगे 70 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन का झांसा दे महिला से ठगे 70 हजार रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। रोजगार के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से लोन दिलाने के नाम पर युवक ने एक महिला से 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने सोमवार को धानेपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के कालूराय गांव निवासी मिथिलेश पत्नी रामशंकर ने बताया कि उसने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से रोजगार के लिए करीब डेढ़ साल पहले पांच लाख रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। मिथिलेश का कहना है कि उसके आवेदन की जानकारी मिलने पर धानेपुर बाजार का रहने वाला एक युवक उसके पास आया और खादी ग्रामोद्योग के दफ्तर में अपनी मजबूत पकड़ का झांसा देकर कहा कि वह लोन की फाइल जल्द पास कराकर धानेपुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से ऋण दिला देगा। इसके लिए उसने इलाहाबाद बैंक के एक कर्मचारी से उसकी बात भी करा दी। युवक ने लोन दिलाने के लिए मिथिलेश से 70 हजार रुपये मांगे। मिथिलेश ने बताया कि उसकी बातों पर विश्वास करके उसे एक जनवरी 2014 को 70 हजार रुपये दे दिए। महिला का आरोप है कि रुपये लेने के बाद वह फाइल बनवाने के नाम पर उसे टालता रहा। इसके कुछ दिनों बाद ही वह गायब हो गया। मिथिलेश ने बताया कि मार्च 2015 में वह लौटा। जब युवक से रुपये मांगे तो उसने रकम लौटा देने का आश्वासन दिया, मगर रुपये नहीं लौटाए। महिला ने बताया कि 14 जून को वह उसके घर गई तो उसने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। मिथिलेश ने धानेपुर थाने में तहरीर देकर ठगी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।