{"_id":"87dbd8872850f90cf181bca67c61aa1d","slug":"jhrkhuranon-looted-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने चार को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने चार को लूटा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदेस से कमाई कर घर लौट रहे चार लोग शनिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गए। बदमाश इन लोगों को गोंडा रोड स्थित कुआना जंगल में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम बफांवा निवासी राम खेलावन ने शनिवार को बताया कि वह अठवलियां गांव से लौट रहे थे तो देखा कि कुंआना जंगल में चार लोग बेहोश पड़े हैं। मौके पर भीड़ जमा थी। राम खेलावन ने नजदीक जाकर देखा तो बेहोश लोगों में उनके गांव के बाप-बेटे सेतू व अहमद भी थे।
ग्रामीणों की मदद से चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहरखुरानी का शिकार हुए अन्य दो युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रामखेलावन ने बताया कि सेतू व अहमद मुंबई से घर आ रहे थे। इन लोगों ने गोंडा में घर आने के लिए बोलेरो गाड़ी बुक की थी।
विज्ञापन
आशंका है कि गाड़ी वालों ने ही इन लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के बाद जंगल में छोड़ दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि जहरखुरानी का शिकार हुए चार लोगों में तीन की हालत गंभीर है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।