फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jewelery robbed to woman

महिला से लूटे जेवर

Mon, 17 Aug 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
भाई के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला को लुटेरों ने फैदनपुर गांव के पास तमंचे से धमकाकर रोक लिया और उसके जेवर लूट लिए। इस मामले में महिला के पति ने चौकी मसकनवा में बाइक सवार तीन लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले रामप्रीत वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी वर्मा सोमवार सुबह अपने भाई रमेश वर्मा के साथ बाइक से बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के भतिनिया गांव स्थित मायके जा रही थी।
विज्ञापन


जब वह दोनों मसकनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। रामप्रीत के मुताबिक फैदनपुर गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे से धमकाकर दोनों को रोक लिया और विजयलक्ष्मी से सोने की अंगूठी व चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रामप्रीत वर्मा ने चौकी मसकनवा में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी रामआशीष यादव ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed