{"_id":"cac0cf162cdbad554a08679bdb252e11","slug":"in-raids-found-unlicensed-drugstore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में बिना लाइसेंस चलती मिली दवा की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में बिना लाइसेंस चलती मिली दवा की दुकान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि निरीक्षक गोंडा हेमन्त चौधरी के साथ बलरामपुर से आई प्रीती सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार को करनैलगंज में दवा दुकानों पर अचानक छापेमारी की। उनकी इस छापेमारी का पता जैसे ही करनैलगंज के दवा व्यापारियों को चला कि एक के बाद एक करनैलगंज के सारे मेडिकल स्टोरो की दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए।
इतने में औषधि निरीक्षक की टीम सीएचसी के बगल स्थित कब्रिस्तान तक पहुंच चुकी थी। जहां दवा की एक दुकान को देखने के बाद टीम के लोग जैसे ही दुकान में घुसे और दवा व्यापारी से दुकान का लाइसेंस मांगा तो दुकानदार बगलें झांकने लगा।
टीम के लोगों को यहां से दवा की दुकान का कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर टीम ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। जहां से मौके पर पहुंची पुलिस के सामने टीम ने दुकान में रखी दवाओं को जब्त कर उसे कोतवाली में मंगा लिया।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक की मानें तो दवा दुकान पर हुई छापेमारी के दौरान दुकानदार दवा दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर दुकान से मिली दवाइयों को कब्जे में लेकर मिली दवाइयों की लागत और उनकी सूची तैयार करवाई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर दवा दुकानदार विनय का कहना है कि उसने चार साल पहले वैष्णो मेडिकल स्टोर के नाम से दवा दुकान का लाइसेंस बनवाया था। जिसका औषधि निरीक्षक खंडन कर रहे हैं। उधर टीम की छापेमारी के चलते नगर की दवा दुकानें तब तक बंद रहीं, जबतक कि टीम के लोग यहां से वापस नहीं चले गए।