{"_id":"ff6f3faf81a088fdc268fdeeb6434f76","slug":"in-laws-murder-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की हत्या
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर क्षेत्र में ससुराल गए एक युवक की गुरुवार की रात सोते समय चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने युवक की पत्नी व उसके एक परिचित पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की पत्नी व उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे महिला की एक युवक से करीबी बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को आधार बनाकर जांच कर रही है। मामले में युवक के पिता ने परसपुर थाने में एक आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहराइच जिले के थाना जरवल रोड के कस्बा अलीनगर निवासी कल्लू खां ने बताया कि उन्होंने चार माह पहले अपने बेटे जावेद खां (20) की शादी गोंडा के थाना व कस्बा परसपुर निवासी शबनम (19) पुत्री अनीस खां के साथ की थी।
कल्लू का आरोप है कि जावेद की पत्नी शबनम की कस्बे के ही गुड्डू उर्फ जाबिर से नजदीकी है। कल्लू के मुताबिक गुड्डू परसपुर स्थित जावेद के ससुर के घर में जूता-चप्पल की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम जावेद अपनी ससुराल परसपुर गया था। जहां रात में सोते समय उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रात में ही जावेद की पत्नी शबनम ने उनके वहीं के एक रिश्तेदार को फोन करके बताया कि जावेद छत से गिरकर घायल हो गया है। लेकिन जब उसका रिश्तेदार इबरार उसके बेटे की ससुराल पहुंचा तो वहां जावेद खून से लथपथ घायल पड़ा था।
लोगों की मदद से उसे सीएचसी परसपुर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कल्लू का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या शबनम ने अपने परिचित गुड्डू से मिलकर कराई है।
पुलिस ने आरोपी युवक व जावेद की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। जावेद के पिता का आरोप है कि परसपुर पुलिस ने अपने मुताबिक तहरीर लिखवाकर परसपुर निवासी गुड्डू उर्फ जाबिर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, जबकि उसने हत्या में जावेद की पत्नी की संलिप्तता भी पुलिस का बताई है।
एसओ हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि हत्या के मामले में जावेद की पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
वहीं, सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द का कहना है कि जावेद के पिता ने जो तहरीर थाना परसपुर में दी थी, उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने तहरीर में शबनम को आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस ने उससे तहरीर नहीं लिखवाई है।