फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you do not cash in Grahkaan angry, road jam

कैश न मिलने पर बिफरे ग्राहक, मार्ग जाम

Thu, 24 Nov 2016 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 24 Nov 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
If you do not cash in Grahkaan angry, road jam
कैश न मिलने पर बिफरे ग्राहक, मार्ग जाम - फोटो : अमर उजाला
धानेपुर थाना क्षेत्र के देवरिया अलावल स्थित सर्व यूपी बैंक में कैश न मिलने से परेशान खाताधारकों का सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया। नाराज खाताधारकों ने गोंडा उतरौला मार्ग पर जाम लगाकर बैेंक के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे धानेपुर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और बैंक के बाहर लाइन लगवाकर खाताधारकों को पांच-पांच सौ रुपये का भुगतान कराया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक गोंडा उतरौला मार्ग जाम रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


  पंजाब नेशनल बैंक जिले में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का प्रवर्तक बैंक है। लेकिन इस बैंक की सभी शाखाएं कैश की किल्लत से जूझ रही हैं। इन शाखाओं में पिछले एक सप्ताह से कैश नही पहुंच रहा है। खाताधारक रोजाना बैंक आकर सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं और शाम को बिना कैश के ही उन्हें लौटना पड़ रहा है। एक सप्ताह बाद गुरुवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा देवरिया अलावल में कैश भेजा गया था लेकिन शाखा प्रबंधक ने बैंक के बाहर लगी लाइन को देखकर बैंक के बाहर कैश न होने का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक की इस करतूत से  बैंक के बाहर रुपपये निकालने के लिए सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े खाताधारकों का सब्र जवाब दे गया। नाराज खाताधारकों ने बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और गोंडा उतरौला मार्ग पर जाम लगा दिया।

इस जाम से दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे धानेपुर थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव ने सड़क पर बैठे लोागों को समझाबुझा कर शांत कराया और भुगतान कराने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया और दोबारा बैंक के बाहर लाइन लगाई।


इसके बाद थानाध्यक्ष ने बैंक के शाखा प्रबंधक से वार्ता कर लोगों को पांच पांच सौ रुपये का भुगतान दिलाया। इस दौरान सड़क पर लगे जाम से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि कैश कम होने के कारण लोगों को पांच सौ रुपये लेने के लिए कहा गया तो लोग आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed