{"_id":"5815f1ed4f1c1b6779bc292b","slug":"if-not-dowry-killed-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 30 Oct 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के एक दिन पहले शनिवार की रात एक विवाहिता दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने इटियाथोक थाने में पति, ससुर व सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव के रहने वाले दिनेश कुमार मिश्रा के मुताबिक उसने डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी सुमन का विवाह इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के मजरा मुरलीधरपुरवा निवासी राधेश्याम के बेटे मनोज कुमार उर्फ दिनेश के साथ किया था। बेटी के विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। दिनेश का कहना है कि विवाह के बाद से ही सुमन के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने की बात कहकर ताना देकर प्रताड़ित करते थे।
इस बात की जानकारी सुमन ने कई बार अपने पिता को दी थी। दिनेश ने बताया कि 22 अक्तूबर को सुमन ने एक बेटा व एक बेटी समेत जुडवां बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें बेटे की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद सुमन के घरवालों ने उसे और अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दिनेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसकी बेटी ने फोन से इस बात की सूचना दी थी। इसके बाद ही रात में सुमन के घर वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में दिनेश ने इटियाथोक थाने में सुमन के पति मनोज, ससुर राधेश्याम व सास नंदनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।