{"_id":"6c61e45168873d2121cb1eaf59c7d261","slug":"husband-burned-his-wife-with-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची संग विवाहिता को फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची संग विवाहिता को फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 15 Oct 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने बच्ची संग विवाहिता को केरोसिन डालकर फूंक दिया। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों मौत से जूझ रही हैं। इस मामले में महिला के पिता ने थाना परसपुर में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाहाबाद जनपद के बेरावां गांव के अजय कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट में कहा कि उसने बेटी सोनी पांडेय (33) की शादी 2008 में थाना परसपुर के सेमरी गांव के रहने वाले देवतादीन पांडेय के बेटे अजय से की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले सोनी को दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करे लगे।
अजय के मुताबिक उसकी बेटी जब मायके आती थी तो प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी। 2014 में बेटी का पति सोनी को दुधमुंही बच्ची के साथ लाकर मायके छोड़ गया। सितंबर 2015 को वह सोनी को वापस ससुराल ले गया। दहेज के एक लाख रुपये न मिलने पर उसने सोनी को मारा पीटा।
विज्ञापन
6 अक्तूबर को बेटी के ससुराल के गांव वालों से उसे जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचा। अजय के मुताबिक सोनी ने उसे बताया कि पांच अक्तूबर की शाम वह बच्ची को पास में बिठाकर बर्तन साफ कर रही थी तभी पति अजय पांडेय ने उसे मारापीटा और ससुराल वालों के साथ मिलकर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
अजय कुमार शुक्ला ने थाना परसपुर में पति अजय पांडेय, ससुर देवतादीन पांडेय, सास, जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ आग लगाने व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।