{"_id":"8c1aff192fb97c9c43d8cf5cddcfba33","slug":"husband-attacked-his-wife-to-the-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
उतरौला कोतवाली क्षेत्र में टीकाकरण करने के लिए जा रही आशा बहू पत्नी को पति ने चाकू से गोद डाला। गंभीर रूप से घायल आशा बहू को गोंडा रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शनिवार सुबह उतरौला कोतवाली क्षेत्र के चवई बुजुर्ग गांव के पास नहर किनारे हुई।
महुवा इब्राहिम गांव निवासी आशा बहू गुड़िया (30) ने बताया कि वह टीकाकरण करने के लिए वैक्सीन लेकर चवई बुजुर्ग गांव जा रही थी। गुड़िया का कहना है कि वह अपने पति से विवाद होने के कारण 10 साल से अलग रह रही है।
चवई बुजुर्ग गांव के निकट पहले से ही मौजूद पति ने गुड़िया को रोक लिया और घर चलने को कहा। गुड़िया ने घर जाने से मना किया तो पति ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद गुड़िया को जिला अस्पताल बलरामपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे गोंडा रेफर कर दिया है।
कोतवाल राजकुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के संबंध में आशा बहू के परिवारीजनों से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।