{"_id":"28fd33c2db2e6951865339098f571736","slug":"grenade-thrown-at-tajiadaron-father-son-including-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिएदारों पर फेंका हथगोला, बाप-बेटे समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजिएदारों पर फेंका हथगोला, बाप-बेटे समेत तीन घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम जुलूस में सरकुलर रोड स्थित कर्बला में ताजिया को सुपुर्दे खाक कर वापस लौटते समय देर शाम आवास विकास के पास कुछ लोगों ने हथगोला फेंक दिया, जिसमें बाप-बेटे समेत तीन ताजिएदार जख्मी हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
इस मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुर गांव के रहने वाले अनवर ने बताया कि वह मोहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया लेकर सरकुलर रोड स्थित कर्बला गया था।
वहां ताजिया को सुपुर्दे खाक करने के बाद वापस लौट रहा था। अनवर के मुताबिक आवास विकास के समीप कुछ युवकों ने हथगोला फेंक दिया, जिससे वह (अनवर) तथा उसका बेटा आरिफ व महरानीगंज घोसियाना निवासी हमीद घायल हो गए।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। इस मामले में अनवर ने नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल नगर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।