{"_id":"3c67be55f3b485cde3b9b9d618abb029","slug":"grab-rs-three-lakh-laborers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपये हड़पने को मजदूर का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख रुपये हड़पने को मजदूर का कत्ल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लाख रुपये हड़पने के लिए ट्रक मालिक ने अपने साथी के संग मिलकर गुरुवार देर शाम एक मजदूर की हत्या कर दी और शव को रामस्वरूप पुरवा के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मजदूर के छोटे भाई ने नवाबगंज थाने में ट्रक मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के मजरा महारानी पुरवा के रहने वाले बबलू यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई पप्पू यादव (35) बाजपुरवा निवासी नंगू उर्फ नंदलाल के ट्रक पर धान की लोडिंग का काम करता था।
बबलू के मुताबिक नंगू के पास पप्पू के तीन लाख रुपये जमा थे। वह नंगू से अपने रुपये मांग रहा था, मगर नंगू उसके रुपये वापस देने को तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
बबलू का आरोप है कि 22 अक्तूबर की सुबह पप्पू धान की लोडिंग करने नंगू के पास गया था। तभी नंगू ने तीन लाख रुपये हड़पने के लिए अपने साथी रामसुभावन निवासी कल्याणपुर के संग मिलकर पप्पू की हत्या कर दी और शव रामस्वरूप पुरवा के पास फेंक दिया।
इस मामले में बबलू यादव ने नवाबगंज थाने में नंगू उर्फ नदंलाल व राम सुभावन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर रामनगीना सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।